वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय सनातन न्यास (जैतपुरा) की तरफ से आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन पातालपुरी पीठाधीश्वर संत बालक देवाचार्य महाराज ने राम विवाह का वृत्तांत सुनाया। इस दौरान धनुष यज्ञ प्रसंग सुन कर श्रोता निहाल हो गए। देवाचार्य ने कहा कि जब गुरु विश्वामित्र श्रीराम एवं लक्ष्मण के साथ देवी अहिल्या के उद्धार के बाद आगे चले तब मुनिवर ने उनसे मिथिला में धनुष्य यज्ञ में जाने की बात बताई। तब जनकपुर में प्रभु ने आकर वहां के निवासियों को अपना दिव्य दर्शन देकर कृतार्थ कर दिया।उन्होंने कहा कि मुनिवर दोनों राजकुमारों को लेकर स्वयंवर स्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- दड़मियां में सीता स्वयंवर का हुआ मंचन सभी नगर निवासी यही कामना कर रहे थे कि यदि जानकी को यह वर मिल जाए तो हम सभी इनके दर्शन हमेशा करते रहेंगे। यज्ञ में अ...