सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में सातवें वर्ष आयोजित अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय राम कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुभारंभ कराया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर अखिलेश चतुर्वेदी, साधना चतुर्वेदी एवं जितेंद्र त्रिपाठी,अमित शुक्ला,अभय त्रिपाठी के माध्यम से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक श्रृंगार पूजन किया। गया। इस दौरान मंदिर मंडप की परिक्रमा हजारों देवी शक्तियों के माध्यम से किया गया। वहीं राम कथा प्रवचन में विंध्याचल मिर्जापुर से पधारे पं. धर्मराज शास्त्री ने धनुष यज्ञ प्रसंग का प्रवचन सुना कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर यज्ञ कमेटी के प्रबंधक पं. सौरभ भारद्वाज, पूर्व विधायक इंजीनियर रमेश चंद्र दुबे, डॉ. ...