धनुष बोले- सालों तक मुझे पता ही नहीं था कि मेरा जन्मदिन कब आता है; होने लगे ट्रोल, क्यों? पढ़ें खबर
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, चेन्नई में उनके फैंस ने उनके 43वें जन्मदिन के मौके पर एक रक्तदान शिविर आयोजित करवाया था। ऐसे में धनुष भी उस शिविर में पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सामने अपने बचपन के किस्से सुनाए। धनुष ने उन्हें बताया कि उन्हें कई सालों तक अपना जन्मदिन पता ही नहीं था। वो बस स्कूल में दूसरों को जन्मदिन मनाते देखते थे।धनुष ने क्या कहा? धनुष ने कार्यक्रम में कहा, '28 जुलाई मेरे लिए बस एक आम तारीख है। बचपन में जब मैं स्कूल में बाकी बच्चों को उनके जन्मदिन पर रंग-बिरंगे कपड़ों में आते और टॉफियां बांटते देखता था, तो मुझे ये दिन बहुत खास लगता था। मुझे चौथी कक्षा तक तो पता भी नहीं था कि मेरा जन्मदिन कब आता है। मैं बस दूसरों को देखता रहता था और यही सोचता था कि कब मेरा भी जन्मदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.