इटावा औरैया, मार्च 14 -- क्षेत्र के धनुवां गांव में आयोजित 112वें ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव में शनिवार को रावण वध की लीला का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध होते ही पूरा मेला परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। धनुवां गांव के तिवरिया स्थल पर चल रहे श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को रावण वध का मंचन किया गया। राम और रावण के बीच हुए युद्ध के रोमांचक दृश्य ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने अपने बाण से रावण का वध किया, पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों को माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद लीला का मंचन आरंभ हुआ। रामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.