धनुपुरा तुरखेड़ा में रात के अंधेरें में पहुंची मादा तेंदुआ, शावकों के रहने का बदला ठिकाना
मुरादाबाद, मई 7 -- क्षेत्र के गांव धनुपुरा तुरखेड़ा में रात्रि मादा तेंदुआ पहुंची। जहां उनके शावक ईख के खेत में थे। मादा तेंदुआ एक-एक बच्चे को उठाकर अन्य सुरक्षित स्थान पर ले गई। माना जा रहा है किसी अन्य ईख के खेत में उसने अपने बच्चों को रखा होगा। तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि खेतों में अकेले ना जाएं, अकेले ना घूमें। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में कांबिंग भी की। बिलारी के गांव धनुपुरा तुरखेड़ा में बीते दिन चौधरी अरविंद सिंह के ईख के खेत में तेंदुए के साथ तीन शावक मिले थे। शावक पाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था, कुछ देर बाद माद तेंदुए ने गन्ने के उस क्षेत्र को खाली छोड़ दिया, ताकि उसके शावक वहां सुरक्षित रह सके। वन विभाग की टीम भी मौके पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.