मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र की नरगी जीवनाथ पंचायत स्थित धनुपरा मुशहर टोला में रविवार दोपहर आग लगने से 35 घर सहित लाखों की संपत्ति राख हो गई। फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में संजय मांझी, बिनोदी मांझी, छोटन सहनी, राहुल मांझी, आनंदी मांझी, विक्रम मांझी, अरुण मांझी, विलास मांझी, दीपक मांझी, रामचंद्र मांझी सहित 35 लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी भयावह थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घरों के साथ सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। कई परिवारों के राशन, कपड़े, बाइक, साइकिल और महत्वपूर्ण दस्तावेज खाक हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...