रामगढ़, जून 11 -- केदला, निज प्रतिनिधि। 21 जून 2026 को धनी राम मांझी का शहादत दिवस जीतरा टुंगरी दो नम्बर में धूमधाम से मनाने को लेकर गुरुवार को केदला उतरी पंचायत में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बसंत कुमार और संचालन छोटेलाल मांझी ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया इस बार कार्यक्रम को भव्य रुप से मनाया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से फरहारी महतो, प्रयाग महतो, सहदेव उरांव, शंकर रजवार, सुखदेव महतो, संजीवन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...