भदोही, अगस्त 9 -- भदोही, संवाददाता। सब्जी के दाम में आग लग गई है। धनिया-अदरक और बैगन हर रिकार्ड तोड़ने को आतुर है। दुकानों पर सब्जियों का दाम सुनते ही ग्राहंक जेब टटोलने को विवश हो जा रहे हैं। टमाटर लाल हुआ तो अदरक-धनिया का तेवर स्वयं बढ़ गया है। धनिया-टमाटर और अदरक महंगा होने से थाने से चटनी का जायका गायब हो गया है।

सब्जियों की कीमत में वृद्धि मौसम में आए बदलाव से सब्जी का दाम एकाएक बढ़ गया है। मंडी में सब्जी का दाम बोलकर विक्रेता आवाज दे रहे हैं लेकिन खरीदारी करने गए लोग अपने बजट के हिसाब से सब्जी खरीद दबे पांव वापस लौट जा रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं की माने तो बारिश में यह धंधा घाटे का सौदा साबित हो रहा है। दुकानों पर मेल बनाए रखने के लिए महंगा सब्जी सजाया जा रहा है लेकिन दाम सुनते ही लोग किनारा कर ले रहे हैं। दुकानों पर इन दिनों हरा धनिया...