जौनपुर, जून 19 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के धनियामऊ बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार की रात्रि आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच योजनाओं की जानकारी ली। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने ग्रामीणों की समस्याओं सुन उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बदलापुर से मिरशादपुर होते हुए शहीद स्थल धनियामऊ पहुंच श्रंद्धाजलि अर्पित कर पद यात्रा सैकड़ो समर्थकों के साथ बाजार में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। विधायक ने पद यात्रा पश्चात आयोजित जन चौपाल में दैवीय आपदा योजना, आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ विधायक ने जन चौपाल में कें...