धनियाडीह गोडा में विवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
बांका, मई 28 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के गोड़ा बाजार स्थित धनियाडीह गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी आनंदी यादव की लगभग 25 वर्षीय पत्नी अनीता देवी उर्फ अमृता देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर हत्या और आत्महत्या दोनों तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल बांका पुलिस हरेक पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
मृतका के परिवार के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतका अपने दो छोटे बच्चों पुत्र प्रभाष एवं पुत्री साक्षी कुमारी के साथ गांव में रहती थी,जबकि उसका पति आनंदी यादव कोलकाता में रहकर ड्राइवरी का काम करता है। बुधवार सुबह महिला की मौत की सूचना उसके देवर पप्पू यादव द्वारा मायके पक्ष एवं पति को फोन पर दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.