धनियाकोट के जंगल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और वन विभाग ने पाया काबू
नैनीताल, मई 18 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट के जंगल में सोमवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा। आग की लपटें धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर पेड़ों की टहनियों व सीमित संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई। स्थिति गंभीर होने पर फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम नैनीताल से धनियाकोट को रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों और वन विभाग ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- देवप्रयाग में बेली की जंगलों तक फैली ग्रामीणों की आड़े की आग समय रहते आग पर नियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.