नैनीताल, अप्रैल 27 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट की छात्रा तनुजा बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट सूची में 20वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रधानाचार्य हरीश राम ने उनकी इस उपलब्धि पर अपने वेतन से 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। यह राशि परीक्षा प्रभारी डॉ. आशुतोष द्विवेदी और शिक्षक मोहन चंद्र भट्ट को सौंपी गई, जिसे तनुजा को लौटने पर दिया जाएगा। विद्यालय का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 93.75 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 97.91 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को डीएम ने किया सम्...