बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के धनावां स्कूल में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र के सहयोग से भव्य बाल मेला लगा। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय शंकर प्रसाद व जिला परिषद सदस्य उदय नन्दन प्रसाद ने कहा कि अब गांव के विद्यालय की तस्वीर बदल चुकी है। यहां नियमित पढ़ाई के साथ ही बच्चों को खेल कूद व अन्य गतिविधियों में शामिल किया जाता है। गरबा नृत्य, नशा मुक्ति नाटक और पर्यावरण संरक्षण नाटक पेश कर लोगों को संदेश दिया। कार्यक्रम में ज्ञान रंजन शर्मा, सुबोध कुमार सुमन, अखिलेश प्रसाद व अन्य शामिल थे। बच्चों को बैग, मेडल, कॉपी, किताब, कलम, पेंसिल व अन्य उपहार दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.