धनावां डीह के लोग आपसी चंदा कर ध्वस्त अलंग की कर रहे मरम्मत
बिहारशरीफ, जून 14 -- सरमेरा, निज संवाददाता। मीरनगर पंचायत के धनावां डीह के ग्रामीण स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित हैं। लोग खुद ही चंदा कर ध्वस्त अलंग व खाड़ (टूटा हुआ सुरक्षा बांध) की मरम्मत कर रहे हैं। ठकुरबाड़ी के अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह ने बताया कि इसकी मरम्मत के लिए कई बार अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि और मंत्री तक से गुहार लगा चुके हैं। बरसात आने वाला है। अब तक मरम्मत नहीं करायी गयी। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही इसे दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया है। इसमें गानो सिंह, रंजीत सिंह, मुकेश सिंह, उमेश सिंह, विजय सिंह, अखिलेश सिंह व अन्य लोग लगे हुए हैं। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.