धनारी में बाइक की टक्कर से मां और दो माह का मासूम गंभीर घायल
संभल, मई 26 -- थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसका दो माह का मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर मौसमपुर निवासी रामकृष्ण पुत्र रोहन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई को उसकी पत्नी अपने भाई दुर्वेश के साथ अपने दो माह के बेटे को दवा दिलाने बंदरई जा रही थी। जैसे ही वे गढ़ी गांव के पास पहुंचे, सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- धनारी में बाइक की टक्कर से मां और दो माह का मासूम गंभीर घायल पीड़ित ने बताया कि घटना के 12 दिन बीत जाने के बाद भी उसके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.