धनारी में पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
संभल, जून 5 -- थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा में एक युवक का शव नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक दो दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। गुरुवार दोपहर खेत पर पहुंचे एक किसान ने शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव रुस्तमपुर पीपलवाड़ा निवासी 30 वर्षीय सतेंद्र कुमार मंगलवार सुबह करीब छह बजे घर से धनारी जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। यह भी पढ़ें- गम्हार के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस परिवार के लोगों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन बंद मिला। काफी तलाश के बाद भी जब सतेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.