संभल, मार्च 9 -- दिल्ली में तरुण की हत्या के विरोध में संभल के गांव धनारी में रविवार को युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर रोष व्यक्त किया। युवाओं ने आरोपियो को फांसी देने की मांग करते हुए समाज में सुरक्षा और न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। रविवार शाम डीपी विद्यापीठ के सामने आस पास के गांवों के युवा एकत्र हुए। जहां से युवाओं ने आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर लगभग एक किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि इस प्रकार की हत्याएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। कैंडल मार्च में मृतक की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। युवाओं ने जोर देकर कहा कि न्याय के लिए सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घृणित घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। कार्यक्रम में शांति बनाए र...