संभल, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालूशंकर और लालसिंह में गुरुवार को परंपरागत ध्वजा मेले का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। मेले में निकाली गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मेले में एक दर्जन से अधिक झांकियां निकाली गईं, जिनमें गणेशजी और शनिदेव की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अलावा मां काली, पांचों पांडव, रावण का परिवार, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और भगवान शंकर सहित कई धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया गया। नाटक के जरिए महिलाओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने और बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। झांकियों की शुरुआत वालकदास बाबा की मढ़ी से रवि शर्मा, शिशुपाल कुशवाह और अजय कुमार के नेतृत्व में की गई। इसके ...