पीलीभीत, अप्रैल 26 -- पूरनपुर। चंदिया हजारा मार्ग जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। अगले महीने होने वाले विशाल मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे परेशानी होगी। ग्राम प्रधान ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में कहा कि धनाराघाट से चंदिया हजारा गांव जाने वाला मार्ग खस्ताहाल है। इसमें जगह जगह गडढे हो गए हैं। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। 10 मई से चंदिया हजारा में अखंड हरिनाम संकीर्तन और विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु पहंुचेंगे। मार्ग के जर्जर होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ेगी। ग्राम ...