पीलीभीत, अक्टूबर 4 -- पीलीभीत। धनाराघाट पर शारदा नदी का कटान लगातार तेज होने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। नदी तेजी से जमीन काटते हुए निर्माणाधीन सेतु के गार्डर के करीब पहुंच रही है। कटान की जद में सेतु के आने की आशंका से निर्माण कार्य में लगे लोगों की धड़कनें बढ़ गई हैं। नदी का रुख लगातार जमीन की ओर बढ़ रहा है। कटान रोकने के लिए मौके पर अस्थायी बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन नदी की धार के सामने ये इंतजाम कितने कारगर होंगे, इसे लेकर चिंता बनी हुई है।धनाराघाट पर नदी का कटान केवल निर्माणाधीन सेतु तक सीमित नहीं है। सेतु के आगे भी शारदा लगातार जमीन काट रही है। इससे आसपास के क्षेत्र में खतरा बढ़ता जा रहा है और चंदिया हजारा गांव की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराने लगी है। यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो नदी आसपास की जमीन को अपनी चपेट में लेकर ...