गाजीपुर, जून 21 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनाड़ी गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। अमौरा और देवल होते हुए बिहार को जोड़ने वाली इस सड़क का उपयोग खजूरी, अरंगी समेत कई गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन के लिए करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी इसी मार्ग से स्कूल आते-जाते हैं और अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि दिलदारनगर क्षेत्र की अन्य सड़कों की मरम्मत बरसात से पहले करा दी गई, लेकिन कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाकों की सड़कों की अनदेखी की गई है। ग्रामीण अवि...