धनहा में दो घरों में लाखों की चोरी
बगहा, जून 11 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। धनहा थाना क्षेत्र के खोतहवा पंचायत अंतर्गत देवीपुर रगड़गंज एवं कोइरी टोला गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी पेटियां और बक्से तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, देवीपुर रगड़गंज निवासी सुभाष यादव के घर में पिछले 5 मई को पारिवारिक कार्यक्रमों के कारण बड़ी मात्रा में जेवरात रखे गए थे। परिजनों ने बताया कि हरेंद्र यादव की बेटी की शादी 5 मई को हुई थी। वहीं उनकी बहन, जिनकी हाल ही में डिलीवरी हुई थी, मायके आई हुई थीं और अपने जेवरात भी साथ लाई थीं। इसके अलावा परिवार की अन्य महिलाओं के भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.