बगहा, जून 30 -- मधुबनी, एक प्रतिनिधि। गंडक नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि के साथ ही धनहा गौतम बुद्ध सेतु के एक नंबर पिलर के निचले हिस्से में नदी का कटाव शुरू हो गया है। हालांकि फिलहाल कटाव की रफ्तार काफी धीमी बताई जा रही है, लेकिन कटाव को लेकर आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय ग्रामीण जनार्दन यादव, लालू यादव, रामजी श्रीवास्तव, कैलाश खटीक, प्रमोद गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष मानसून के दौरान गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने पर कटाव की समस्या सामने आती है। जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता करण कुमार ने बताया कि बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए आवश्यक सामग्री का विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर पहले से भंडारण कर लिया गया है। गंडक बराज से 45100 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...