धनहा के युवक की ठोकर लगने से मौत
बगहा, मई 3 -- मधुबनी/एक प्रतिनिधी। यूपी के पड़रौना कसया मार्ग पर जानकी नगर चौराहे के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरी गाड़ी पर गंभीर रूप से घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। एक शव की पहचान बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र स्थित कोइरीटोला देवीपुर निवासी मदन कुशवाहा के पुत्र सुनील कुशवाहा (25) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे शव की पहचान यूपी के रवीन्द्र नगर घुस थाना के सोहनरिया जानकी नगर निवासी उदयभान यादव के पुत्र रोहित यादव (22) के रूप में की गई है। जबकि सुनील की बाइक पर बैठे उनके गांव निवासी शत्रुध्न कुशवाहा (35) गंभीर रुप से घायल हो गए। शत्रुध्न का यूपी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.