बक्सर, मई 22 -- पेज तीन के लिए -- बक्सर। धनसोईं थाना के गोसैसीडिहरा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोसैसीडिहरा निवासी वीरेंद्र चौधरी के पुत्र भरत चौधरी (35) ने छत से साड़ी बांध उसी का फंदा बना झूल गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। युवक ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। (बक्सर से मनोज सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...