बक्सर, जनवरी 22 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनसोईं थाना के मोहनपुर गांव के पास नहर किनारे गुरुवार की शाम एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पाया गया। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले इटाढ़ी सीएचसी में भर्ती करा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहनपुर गांव के पास नहर किनारे गुरुवार की शाम एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। इसके बाद आस-पास मौजूद लोग आवाज की दिशा में बढ़े तो देखा कि नहर के किनारे एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। तत्काल इसकी सूचना धनसोईं थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को तुरत इटाढ़ी सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं। सभी उस मां को भला-बुरा कह रहे थे, जिसने अपनी कोख से जन्म देने के बाद बच्चे को यूं फेंककर चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.