धनबाद, जून 17 -- धनबाद। धनसार के अनुग्रह नगर में 35 वर्षीय बैंककर्मी कुंदन कुमार सिंह ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह मूलरूप से भोजपुर बिहार के लालचंदपुर निवासी राजेंद्र कुमार सिंह का पुत्र था। वह यहां एक बैंक में काम करते थे और किराए के मकान में रहते थे। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...