धनबाद, मई 6 -- धनसार में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर धनसार नई दिल्ली कॉलोनी निवासी लवकुश यादव के खिलाफ धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप लगाया कि लवकुश यादव ने घर में घुस कर घटना को अंजाम दिया। जब किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और उसे बचाया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस सरगर्मी से उसे ढूंढ़ रही है। बताया जा रहा है कि पीड़िता घर पर अकेले थी। इसी बीच आरोपी उसके घर में घुस गया और उसके साथ गलत किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे। लोगों को जुटते देख लवकुश यादव वहां से फरार हो गया। घटना से भड़के स्थानीय लोगों ने आरोपी की कार में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी पाकर धनसार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता का एसएनएमएमस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.