धनबाद, जून 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। कोर्ट मैरिज करने वाली एक युवती के परिजनों ने शुक्रवार की शाम धनसार थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने धनसार थाना की महिला प्रभारी के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं तथा उनकी वर्दी फाड़ दी। बीच-बचाव करने पहुंचे थाना के मुंशी के साथ भी मारपीट की गई। मामले में धनसार थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। धनसार थाना प्रभारी ललिता कुमारी सोरेन ने बताया कि वह गश्त पर थीं। इसी दौरान थाना से सूचना दी कि गांधी रोड निवासी रवि कुमार एवं नया बाजार कबाड़ीपट्टी, बैंकमोड़ की नैंसी कोर्ट मैरिज करने के बाद थाना पहुंचे हैं। दोनों के पास कोर्ट मैरिज का प्रमाणपत्र भी था और उनके परिजन भी मौजूद थे। थाना प्रभारी के अनुसार पूछताछ के दौरान युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने अपनी इच्छा से विवाह...