गिरडीह, फरवरी 15 -- खोरीमहुआ। धनवार नगर पंचायतक्षेत्र के मायाराम टोला से चार दिन पूर्व लापता हुए 12 वर्षीय बालक आयुष कुमार का शव शनिवार को बुधुआडीह स्थित नवलखा डेम के समीप एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। इस संबंध में मायाराम टोला निवासी राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि वे अपने गेहूं के खेत में सिंचाई के लिए मशीन लगाकर कुएं में पाइप डाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुएं के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही धनवार पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की खबर फैलते ही धनवार क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों में घ...