गिरडीह, नवम्बर 8 -- राजधनवार। धनवार गांधी चौक स्थित यूको बैंक में गुरुवार दोपहर हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में गिरिडीह पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों, वारदात की योजना और अपराध को अंजाम देने के तरीके से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, लूटे गए सोने के जेवरात और नकदी की अब तक बरामदगी नहीं हो सकी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अपराधी बैंक से करीब चार करोड़ से अधिक रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और 11 लाख 50 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हुए थे। पुलिस की विशेष टीमें फरार अपराधियों और लूटे गए सामान की बरामदगी के लिए झारखंड और बिहार के विभिन्न इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।

डकैती में सात अपराधियों की भूमिका सात अपराधियों ने मि...