धनवार में 254 छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल वितरित
गिरडीह, जुलाई 20 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना उन्नति का पहिया के तहत सोमवार को धनवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएम श्री मध्य विद्यालय धनवार के वर्ष 2026-27 में कक्षा 8वीं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 254 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल दी गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि धनवार प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में कुल 3205 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की जानी है। बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना है। यह भी पढ़ें- आठवीं के 54 छात्रों को मिली नई साइकिल, खिल उठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.