धनवार में राशन वितरण में करोड़ों के गबन का आरोप
गिरडीह, जून 28 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितता और संभावित गबन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, धनवार के अध्यक्ष शफीक अंसारी ने राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही एसडीएम खोरीमहुआ को शनिवार को पत्र सौप कर जांच की मांग की है। पत्र में शफीक अंसारी ने आरोप लगाया है कि धनवार प्रखंड में अधिकारियों और विभागीय कर्मियों की मिलीभगत से राशन वितरण में गंभीर गड़बड़ियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि डीलरों एवं लाभुकों से प्राप्त जानकारी तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से हुई बातचीत के आधार पर कई चौंकाने वाले तथ्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.