गिरडीह, अप्रैल 2 -- राजधनवार/खोरीमहुआ, हिटी। खोरीमहुआ अनुमण्डल क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। हीरोडीह के बाद अब धनवार में भी ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, धनवार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक ज्वेलर्स दुकान में छह अपराधी फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर पहुंचे। इनमें से एक अपराधी पुलिस की वर्दी में था, जबकि दूसरा काले कोट-पैंट में नजर आया। सभी ने दुकान में मौजूद कारीगरों से कागजात जांच के नाम पर अलमारी खुलवाई और करीब 20 लाख रुपये से अधिक के सोना-चांदी के जेवर अपने थैलों में भर लिए। इतना ही नहीं, अपराधियों ने मुख्य कारीगर होरिहर साव को भी अपने साथ जबरन सफेद कलर की स्कॉर्पिय...