गिरडीह, अप्रैल 30 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने मंगलवार को धनवार प्रखंड के दौरे पर थे। इस बीच प्रखंड अध्यक्ष के आवास टुंगरुडीह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारीइ योजनाओें को प्रखंड के पदाधिकारी के साथ सामंजस्य बैठाकर आम जनता तक पहुंचाने की बात कही गई। इसके बाद धनंजय सिंह ने कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे भूधरणी, प्रधानडीह, मंसाडीह, दासेडीह सहित कई गांव गए। इस क्रम में वे गादी गांव भी गए। जहां कुछ दिन पूर्व समाजसेवी दामोदर राय की पत्नी का निधन हो गया था। साथ में प्रखंड अध्यक्ष निरंजन तिवारी, संजय सिंह, राजीव रंजन भी थे। यह भी पढ़ें- पूर्व मुखिया के निधन से पंचायत में शोक की लहर यह भी पढ़ें- प्रथम बरसी पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पूर्व मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.