हजारीबाग, अप्रैल 20 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कोरियाडीह, लठिया, धनवार और सिंहपुरखुर्द गांव में विवाह योग्य युवतियों के बीच लहंगा और कुकर सेट का वितरण किया। मुखिया ने लहंगा वितरण करते हुए कहा कि सांसद मनीष जयसवाल व विधायक मनोज यादव ने बेटियों के लिए लहंगा उपलब्ध कराया है। उनके साथ महिला सामाजिक कार्यकर्ता ममता देवी संयुक्त रूप से जरूरतमंद बेटियों को लहंगा भेंट किया। मुखिया राजेन्द्र प्रसाद और ममता देवी ने अपनी ओर से बेटियों को 5 लीटर का कुकर उपहार स्वरूप प्रदान किया। इस मौके पर बेटियों और उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। यह भी पढ़ें- सुख हो या दुःख हमेशा साथ : डीएम इस मौके पर उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, अरविंद कुमार भारती, उमेश यादव, अशोक यादव, केशो यादव, ब्रह्मदेव यादव, तिलक यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.