हजारीबाग, अप्रैल 16 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के धनवार पंचायत के ग्राम कोरियाडीह में सराहनीय सामाजिक पहल के तहत मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने युवतियों के बीच लहंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लहंगा वितरण सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयास से संभव हो पाया है और उन्हें बेटियों के बीच लहंगा वितरण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मुखिया राजेंद्र प्रसाद व समाजसेवी ममता देवी ने लहंगा के साथ सभी बेटियों को डिनर सेट का उपहार भी भेंट किया। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जरूरतमंद बेटियों की मदद करना उन सबका कर्तव्य है। आगे भी पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, अरविंद कुमार भारती, देवनन्दन प्रसाद, बालेश्वर प्रसाद, अशोक यादव, मनोज कुमार, भिखारी महतो, तिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.