हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बरही प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बरही के धनवार पंचायत भवन में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 132 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई। मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग कर पोर्टेबल एक्स - रे मशीन से जांच की गईं। शिविर में 131 मरीजों का एक्स - रे परीक्षण किया गया, ताकि संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें शीघ्र इलाज उपलब्ध कराया जा सकें। 22 मरीजों का बलगम जांच के लिए सैंपल लिया गया। ओपीडी में 132 लोगों की जांच की गई। धनवार पंचायत स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण हजारीबाग से आए सिविल सर्जन ने किया। शिविर में उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी समेत डॉक्टर और चिकित्साकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.