गिरडीह, मार्च 1 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विनय संथालिया की शानदार जीत पर शनिवार को धनवार में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस धनवार दुर्गा मंडप प्रांगण से निकली और बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। इस क्रम में विनय संथालिया ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से लोगों ने विश्वास हमारे प्रति जताया है, उसे हम टूटने नहीं देगे और हमेशा की तरह सुख-दुख में साथ खडे रहेगें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.