गिरडीह, मई 15 -- राजधनवार। धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को लेकर तैयार की गई कई महत्वपूर्ण योजनाएं विभागीय स्तर पर लंबित पड़ी है। इस संबंध में नगर अध्यक्ष विनय संथालिया ने नगर पंचायत कार्यालय में प्रेस बयान जारी कर विभाग पर उपेक्षा का आरोप लगाया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि धनवार नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं का डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजा जा चुका है। इन योजनाओं में नगर क्षेत्र की सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट लगाना, कच्ची-पक्की सड़कों का कालीकरण, खेल स्टेडियम का निर्माण, सौंदर्यीकरण, पार्क एवं लाइब्रेरी निर्माण समेत कई जनहित की योजनाएं शामिल हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- सामान्य बोर्ड व सशक्त समिति की बैठक नहीं होने पर विवाद गहराया कहा कि विभाग को लगातार पत्राचार एवं अखबारों के ...