धनवार को जिला बनाने की मांग तेज, आंदोलन का ऐलान
गिरडीह, जुलाई 20 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार को अलग जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। रविवार को धनवार प्रखंड के आदर्श कॉलेज के सामने स्थित विवाह भवन में धनवार जिला बनाओ अभियान एवं धनवार जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में घोषणा की गई कि अब आंदोलन केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। इसे चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर उतारकर जनआंदोलन बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पदयात्रा, पैदल मार्च और व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि खोरीमहुआ अनुमंडल जिला बनने की सभी योग्यताएं रखता है। क्षेत्र में पांच अंचल, पांच प्रखंड, लगभग 15 थाना/ओपी, दो विधानसभा, दो निबंधन कार्यालय, घोरथंभा का सबसे बड़ा फर्नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.