धनवार के आशीष बने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी
गिरडीह, जून 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के डोरंडा रसोईयाटांड़ निवासी आशीष कुमार वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (फूड सेफ्टी ऑफिसर) के पद पर नियुक्ति हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी पहली पदस्थापना साहिबगंज जिले में की गई है। आशीष कुमार वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद महतो के पुत्र हैं।नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासित तैयारी और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई तथा परिवार के अन्य सदस्यों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने हर कठिन दौर में उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- झारखंड पीजीटी शिक्षक परीक्षा में जिले से एकमात्र मुकेश कुमार चयनित आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.