गिरडीह, अप्रैल 12 -- राजधनवार (गिरिडीह)। धनबाद एसीबी की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धनवार के मनरेगा के जेई अंकुश कुमार को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। जानकारी के अनुसार मनरेगा योजना के तहत लगभग चार लाख 10 हजार की लागत से डोभा निर्माण कार्य के अंतिम भुगतान को लेकर धनवार के चट्टी निवासी महेश साव से जेई ने पांच हजार रुपए की मांग की थी। महेश साव ने इसकी शिकायत एसीबी धनबाद से की थी। बताया गया कि मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में महेश साव को चार लाख दस हजार का डोभा निर्माण का कार्य मिला था। डोभा निर्माण के एवज में इन्हें तीन लाख 67 हजार रूपया भुगतान मिल चुका था। बकाया राशि के भुगतान के लिए उन्होंने मनरेगा जेई से अनुरोध किया था। इस पर जेई ने भुगतान करने के एवज में पांच हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन महेश रिश्वत देकर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.