धनवापुर रोड की मरम्मत होगी
गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। जीएमडीए की तरफ से धनवापुर रोड की मरम्मत की जाएगी। इसकी मरम्मत पर करीब 6.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसको लेकर टेंडर जारी कर दिया है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के मुताबिक ओल्ड रेलवे रोड से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे तक धनवापुर रोड की मरम्मत की जाएगी। टेंडर आवंटन के बाद एक साल के अंदर ठेकेदार कंपनी को काम पूरा करना होगा। इसके अलावा शीतला माता रोड के सौंदर्यीकरण का टेंडर भी जारी कर दिया है। इसके ऊपर करीब 21 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस राशि से फुटपाथ और बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.