लखीसराय, मार्च 31 -- चानन, निज संवाददाता। बन्नू बगीचा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए धर-पकड़ अभियान में धनवह गांव से कुर्की जब्ती का वांरंटी स्वर्गीय सौदागर साव के पुत्र लखन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि आरोपी पर कोर्ट द्वारा कुर्की निकला था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धनवह गांव से गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...