जहानाबाद, जून 26 -- अगले तीन दिन बाद बनारस में प्रोफेसर के पद पर देने वाला था योगदान परिजन ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप धनरुआ/ निज संवाददाता धनरूआ थाना के सकरपुरा सती खंधा में बीते गुरूवार को बरामद युवक के शव की पहचान जहानाबाद के मई निवासी गोवर्धन मिश्रा के पुत्र नंद मिश्रा के रूप में हुयी है। मृतक जहानाबाद के मखदूमपुर में किसान सलाहकार के रूप में पदस्थापित था। हालांकि मृतक तीन दिन बाद बनारस में प्रोफेसर के पद पर योगदान देने वाला था। इसकी जानकारी मृतक की बहन सह पटना जिला परिषद की कनीय अभियंता शोभा मिश्रा ने बातचीत के दौरान दी है। मृतक अविवाहित था । शोभा मिश्रा की माने तो उनके भाई की हत्या की गयी है।

हत्या के कारण और साजिश जहानाबाद के मखदुमपुर से धनरूआ के सकरपुरा वह कैसे आया समझ से परे है। उन्होंने बताया कि एक साजिश के तहत सुनियो...