पटना, फरवरी 24 -- धनरुआ पुलिस ने टॉप-टेन अपराधी अवध कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुख्यात को धनरुआ के चकजोहरा स्थित उसके घर से रविवार देर रात दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अवध कुमार पर पहले से धनरुआ थाने में तीन और गौरीचक में हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और हर्ष फायरिंग के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की टॉप टेन सूची में शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.