पटना, जून 27 -- धनरुआ प्रखंड के पभेड़ा स्थित श्रीराम हरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सफदर इमाम को उसी स्कूल के शिक्षक ने मारपीट की। घटना गुरुवार की है। पीड़ित ने अपने ही स्कूल के ही सहायक शिक्षक मनोरंजन प्रसाद सिन्हा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। उधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सहायक शिक्षक मनोरंजन प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण मांगी है। घटना का कारण बताया जाता है कि मनोरंजन प्रसाद सिंह पहले प्रभारी प्राचार्य थे। लेकिन जिला शिक्षा कार्यालय के आदेश के आलोक में सफदर इमाम को प्राचार्य बना दिया गया। इसके बाद से ही मनोरंजन प्रसाद सिंह और प्राचार्य के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...