पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत। हिटी डीआईओएस कार्यालय के सरकारी खाते से करोड़ों की धनराशि का संदिग्ध लेन देने निजी खातों में किए जाने के मामले में शासन स्तर से जांच कमेटी के आने के इंतजार के बीच डीएम ने एक और महत्वपूर्ण रिपोर्ट शासन को भेज दी है। इसमें ट्रेजरी निदेशक लखनऊ को पूरे मामले में वित्तीय अनियमितताओं के संदर्भ में रिपोर्ट बना कर भेजी गई है। ताकि गंभीरता से इसमें विभागीय जांच पड़ताल की जा सके।बीसलपुर के इंटर कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मी इल्हाम शम्सी पिछले लंबे समय से डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध होकर काम कर रहा था। इधर डीआईओएस कार्यालय के सरकारी खाते से संदिग्ध लेन देने संबंधी गतिविधियों की रिपोर्ट बॉब के प्रबंधन ने गोपनीय तौर पर डीएम को दी थी। मामले में डीएम ने सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीम से जांच कराई तो हैरान करने वाला पूरा मा...