बरेली, मार्च 7 -- धनराज बिल्डर्स ने 3.45 करोड़ रुपये में जमीन का सौदा कर बैनामा करा लिया लेकिन चेक बाउंस हो गए। इसके बावजूद आरोपियों ने कब्जा कर निर्माण शुरू करा दिया, जिसको लेकर थाना बिथरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बालीपुर अहमदपुर निवासी अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने गांव में स्थित अपनी जमीन का सौदा धनराज बिल्डर्स, एकतानगर के प्रोपराइटर मॉडर्न विलेज दोहना निवासी राकेश शर्मा से 3.45 करोड़ में किया था। 28 जून 2016 को बैनामा होने के बाद उन्हें चार चेक दिए गए। 28 अक्तूबर 2017 को उन्होंने चारों चेक खाते में लगे तो अपर्याप्त धनराशि के चलते भुगतान नहीं हुआ। इस पर उन्होंने शिकायत कर नामांतरण रुकवा दिया। इसके बावजूद धनराज बिल्डर्स ने 25 मई 2023 को राकेश कुमार व शुभम कुमार को बैनामा करा दिया, जबकि खतौनी में उनका नाम अंकित नहीं था।स्टांप चोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.